आशीर्वचन एवं तिलक समारोह 2026

आशीर्वचन एवं तिलक समारोह (कक्षा X एवं XII के विद्यार्थियों हेतु)

मानस स्थली आवासीय विद्यालय (सी.बी.एस.ई. से संबद्ध, सह-शिक्षा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय)

आपको यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि हमारे विद्यालय द्वारा कक्षा 10 एवं 12 के विद्यार्थियों के आगामी बोर्ड परीक्षाओं के शुभ अवसर पर आशीर्वचन एवं तिलक समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

दिनांक: 04 फरवरी 2026, बुधवार समय: प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक स्थान: मिनी ऑडिटोरियम, मानस स्थली रेजिडेंशियल स्कूल

इस पावन अवसर पर विद्यालय के माननीय ट्रस्टीगण एवं प्रधानाचार्य विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे, जिससे उनका आत्मविश्वास एवं मनोबल और अधिक सुदृढ़ हो सके।

आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत होगी।

कार्यक्रम क्रम : ट्रस्टीगण का स्वागत | तिलक एवं आशीर्वचन समारोह ट्रस्टीगण द्वारा आशीर्वचन | प्रधानाचार्य द्वारा प्रेरक उद्बोधन एवं आशीर्वचन कक्षा 10 एवं 12 के विद्यार्थियों के साथ सामूहिक प्रीतिभोज